फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अनारक्षित टिकट के लिए भी नहीं लगानी होगी लाइन

Fri, 31 Mar 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
ऑनलाइन रेलवे रिजर्वेशन के बाद अब मोबाइल फोन पर अनारक्षित श्रेणी के टिकट बुक कराने की सुविधा जल्द ही मिलने वाली है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


चारबाग रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित श्रेणी के टिकटों के लिए लंबी कतारों की बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि, इन लाइनों से यात्रियों को राहत देने के लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मिशन फाइव मिनट शुरू किया।

जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन(एटीवीएम) लगाई गईं। चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर इन मशीनों को लगाने के सकारात्मक रिजल्ट सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

लखनऊ मंडल में भी म‌िलेगी सुव‌िधा

डेमो
इसी क्रम में मुसाफिरों को राहत देने के लिए अनारक्षित श्रेणी के टिकटों की बुकिंग मोबाइल से कराने की सुविधा जल्द ही लखनऊ मंडल के यात्रियों को दी जाएगी। यह सहूलियत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सितंबर, 2015 से चल नई दिल्ली और पलवल के बीच 11 स्टेशनों पर चल रहा था, जिसका दायरा हाल ही में बढ़ाया गया है।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में नई दिल्ली और गाजियाबाद के बीच 15 और स्टेशनों पर सुविधा शुरू की गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद लखनऊ मंडल के रेलवे स्टेशनों पर इसे शुरू किया जाएगा, जिसका आगाज चारबाग रेलवे स्टेशन से होगा।

इसके बाद यात्री मोबाइल एप्लीकेशन ‘यूटीएस मोबाइल’ से टिकट बनवा सकेंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली मंडल में इस योजना को लागू किया गया है। भविष्य में इसे लखनऊ मंडल में भी शुरू किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें