गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ और महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय नोएडा का अस्तित्व समाप्त करते हुए पूर्व की तरह फिर से उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय बना दिया गया है।
प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा नीरज गुप्ता ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
शासनादेश के मुताबिक शुक्रवार से यूपीटीयू पूर्व की तरक काम करने लगेगा। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
यदि दोनों विश्वविद्यालयों का कोर्स अलग-अलग है तो परीक्षाएं भी इस साल अलग-अलग ही कराई जाएंगी। कोर्स एक सामान है तो एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
पीएचडी के फॉर्म आज से होंगे ऑनलाइन
गौरतलब है कि 2010 में तत्कालीन मायावती सरकार ने यूपीटीयू का अस्तित्व समाप्त करते हुए गौतमबुद्ध और महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।
गौतमबुद्ध से अवध और पूर्वांचल तथा महामाया से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कॉलेजों को संबद्ध किया गया था, ताकि वहां के छात्रों को बार-बार यहां दौड़कर न आने पड़े।
लखनऊ की और खबरों के लिए देखिए यहां