फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोशाला की जमीन की हुई पैमाइश, सरकारी जमीन पर मिली निजी सड़क

विज्ञापन
जमीन की पैमाइश करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। मनोरथा गोशाला के निर्माण में जमीन विवाद को दूर करने के लिए शुक्रवार को नगर निगम और तहसील की टीम ने जमीन की पैमाइश की। इसमें सामने आया कि प्राॅपर्टी डीलरों ने नगर निगम की सरकारी जमीन पर निजी सड़क बना दी थी। गोशाला निर्माण में जमीन विवाद पर शुक्रवार को अमर उजाला ने गोशाला की जमीन पर प्राॅपर्टी डीलरों की नजर शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की। इसके बाद जमीन की पैमाइश का काम किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या रोड पर उत्तरधौना गांव में नगर निगम करीब नौ हेक्टेयर जमीन पर गोशाला का निर्माण कर रहा है। काम की शुरुआत नवंबर में हुई थी। इसमें अभी दीवार बनाई जा रही है। प्राॅपर्टी डीलरों की ओर से जमीन का विवाद बढ़ने से काम रोक दिया गया।

नायब तहसीलदार नीरज कटियार ने बताया कि पहले जहां पर अभियंत्रण विभाग की ओर से पिलर बनवाए गए थे उसके बाहर सरकारी जमीन छूट जा रही थी।जांच में सामने आया कि जो एक सड़क बनी है वह सरकारी जमीन से गई है। अभी पूर्व साइड में पैमाइश हुई है। इसके बाद पश्चिमी साइड की पैमाइश धावा गांव की ओर वाली सीमा में की जाएगी। यहां पर भी सरकारी जमीन निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें