फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्राओं को किया निराश

Mon, 02 Sep 2013 02:07 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी समेत देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एमटेक और पीएचडी एडमिशन सहित पीएसयू नौकरियों के लिए होने वाले ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के रजिस्ट्रेशन छात्राओं के लिए फ्री नहीं होंगे।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होने वाले गेट के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राओं को 750 रुपये फीस भरनी होगी। पिछले साल तक यह प्रक्रिया निशुल्क थी।

साथ ही छात्रों के लिए एप्लीकेशन फीस 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। गेट में छात्राओं की भागेदारी लगभग 40 प्रतिशत है।

गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (जीओएपीएस) के लिए वेबसाइट दो सितंबर से शुरू हो जाएगी। इसमें रजिस्ट्रेशन एक अक्तूबर तक और एप्लीकेशन तीन अक्तूबर तक जमा होंगे।

ऑनलाइन एप्लीकेशन का प्रिंट 10 अक्तूबर तक जमा होगा। फीस नेट बैंकिंग (10 रुपये अतिरिक्त) के अलावा एसबीआई और सिंडिकेट बैंक चालान (25 रुपये अतिरिक्त) के आधार पर भी जमा की जा सकती है।
विज्ञापन


गेट परीक्षा एक फरवरी से दो मार्च तक हर शनिवार व रविवार दो-दो शिफ्ट में होगी। एग्जाम शिफ्ट चुनने के बाद उसमें बदलाव नहीं होगा जबकि परीक्षा केंद्र बदला जा सकता है।

गेट स्कोर पर देश की लगभग 15 पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) भी नौकरियां देंगी। परीक्षा 200 शहरों में होगी। इसमें पहली बार सभी 22 पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में ऑनलाइन होंगे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदक               पहले      अब
छात्राएं (सभी वर्ग)        फ्री      750
छात्र (जनरल ओबीसी)    1200     1500
छात्र (एससी-एसटी-निशक्त)  600    750
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें