फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग सपा नेता ने छीना लोगों से पीने का पानी, प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2013 02:00 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह द्वारा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में पार्क की जमीन हड़पने से नाराज लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। कॉलोनीवासियों ने शाम को मेन फैजाबाद रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बावजूद प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी था।

प्रदर्शन में महिलाएं भी डटी थीं। देर शाम तक कॉलोनी के 50 से अधिक लोग पार्क के सामने जमे थे। लक्ष्मणपुरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एसबीएस बघेल ने बताया कॉलोनी 50 साल पुरानी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले सपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने अचानक अपने आदमियों के साथ मिलकर पार्क की जमीन पर कब्जा कर लिया। पार्क की बाउंड्री वॉल तोड़ नई दीवार खड़ी कर दी और गेट लगवा दिया।

इसके बाद नलकूप से सप्लाई भी ठप कर दी। इससे कॉलोनी में गंभीर पेयजल संकट है। अवैध कब्जे को लेकर शासन-प्रशासन सबको ज्ञापन दिया गया, लेकिन मामला सिफर रहा।

उनका कहना कि अवैध कब्जा हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। सांसद पहले भी कब्जे का असफल प्रयास कर चुका है। उस समय पुलिस में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

मालूम हो कि कॉलोनी की जिस पार्क में सपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह पर कब्जे का आरोप का है, उस जमीन पर सोसाइटी का ऑफिस और नलकूप भी लगा है।

इसी परिसर के अंदर ही सबसे पीछे 2000 वर्ग फीट से अधिक जमीन पर सांसद की गाएं भी पाली जा रही हैं, जहां उसके कर्मचारी रहते हैं। यहां मौजूद रामचंद्र नामक व्यक्ति ने बताया कि यह गाएं सांसद की हैं।

चाहें कुछ हो पार्क से हटाएंगे अवैध कब्जा
कॉलोनी निवासी व कांग्रेस नेता रमेश श्रीवास्तव भी आंदोलन में शामिल हैं। उनका कहना कि अवैध कब्जे के विरोध में दो दिन से शांतिपूर्ण आंदोलन चल रहा है।

यदि प्रशासन ने पार्क की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया तो विधानभवन के सामने प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी कुछ नहीं किया तो कॉलोनीवासी खुद श्रमदान कर अवैध कब्जे को हटाकर पार्क विकसित करेंगे और समिति के कार्यालय में पहले से चल रही लाइब्रेरी शुरू करेंगे। जरूरत पर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें