फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उद्योग बंधु की बैठक में छाया गैस किल्लत और श्रमिकों का मुद्दा

विज्ञापन
गैस संकट।
विज्ञापन
लखनऊ। जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में देश भर में छाए गैस की किल्लत व श्रमिकों के वेतन का मुद्दा उठा। उद्यमियों ने गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से बहाल करने की मांग की। वहीं, डीएम ने सभी उद्यमियों को श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कहीं से भी विवाद की स्थिति न सामने आए। अगर कहीं कोई विवाद है तो उसे अपने स्तर पर ही सुलझा लें। सरोजनीनगर और अमौसी के निर्माण कार्यों को क्षति पहुंचाने वाले अफसरों पर मुकदमा दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उद्यमियों ने व्यावसायिक गैस की आपूर्ति में बाधा दूर करने की बात कही। डीएम ने ग्रीन गैस लिमिटेड को निर्देशित किया कि जो उद्यमी व्यावसायिक या घरेलू जैसा भी कनेक्शन लेना चाहता है, उसकी जरूरतें पूरी करें।
औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में जल निकासी के मामले में सीवर लाइन के निर्माण में जल निगम की ढिलाई पर यूपीसीडा को संबंधित अभियंता पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इसी तरह अमौसी क्षेत्र में यूपीसीडा की ओर से बनाई गई सड़क को बिजली विभाग की ओर से (लाइन डालने के लिए) खोदे जाने की तैयारी पर उद्यमियों की शिकायत पर भी नाराजगी जताई। कहा ऐसा करने वाले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, अमौसी नादरगंज क्षेत्र में यूपीसीडा ने बताया कि सड़क, नाली का काम पूरा हो गया है। गोयला में एलटी लाइन के लिए दो ट्रांसफार्मपर भी लगाए गए हैं। इस पर औद्योगिक संगठनों ने आभार जताया। बैठक में तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 2.72 करोड़ की धनराशि मिली है। डीएम ने कहा कि सबसे पहले उपयोगिता वाले कार्यों को कराया जाए। सीडीओ अजय जैन, उपायुक्त उद्योग अभिजीत गौतम, अपर श्रमायुक्त, उप निदेशक (कारखाना), जिला आपूर्ति अधिकार समेत तमाम विभाग के लोग मौजूद रहे।
हफ्ते भर में निस्तारित हों पोर्टल के प्रकरण
डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। हाउसिंग, फिल्म बंधु, यूपीसीडा के मामलों में डीएम ने जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। कहा किसी भी शिकायत के निस्तारण में हफ्ते भर से ज्यादा का वक्त न लगे।

गैस संकट।

गैस संकट।

गैस संकट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें