लखनऊ के हजरतगंज में मेट्रो कार्य के चलते पिछले डेढ़ साल से चल रहा गंजिंग कार्निवाल नए साल से फिर शुरू होगा। यह जानकारी डीएम कौशल राज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन गंजिंग कार्निवाल को पुराने अंदाज में फिर से 26 जनवरी के बाद शुरू किया जाएगा।
शहरवासी माह के पहले व तीसरे रविवार को गंज में गजिंग कार्निवाल का लुत्फ उठा सकेंगे। डीएम ने बताया कि मेट्रो द्वारा हजरतगंज रूट पर निर्माण कार्य लगभग खत्म किया जा जा चुका है। इसके बाद इस पूरे इलाके को फिर से पुराने गंज लुक में लाने और सड़कों को बेहतर बनाने का काम पूरा कराया जाएगा।