फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट, प्लॉट के ख्वाब दिखाकर ठगने वालों पर लगेगा गैंगेस्टर, जालसाजों की कुंडली हो रही है तैयार

Wed, 12 Sep 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
 कंपनी खोलकर आसान किश्तों पर फ्लैट, प्लॉट व मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वालों की न सिर्फ धोखाधड़ी व जालसाजी में धरपकड़ होगी, बल्कि उन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर अपराध से अर्जित संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने जालसाजों की कुंडली तैयार करके सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में आलीशान ऑफिस खोलकर लोगों को लुभावनी योजनाएं समझाकर निवेश कराने के बाद लाखों रुपये हड़पने की रोजाना शिकायतें मिल रही हैं।

जालसाजों की ओर से आसान किश्तों पर फ्लैट, प्लॉट या सालभर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के बाद ऑफिस बंद करके अंडरग्राउंड होने के अनेक मामले दर्ज हैं। वहीं, ठगी का शिकार बने निवेशक अपनी रकम के लिए चक्कर काट रहे हैं। बताया कि अनेक मामलों में प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी व आरोपपत्र दाखिल किए गए। इसके  बावजूद कंपनी खोलकर धोखाधड़ी करने पर अंकुश नहीं लगा है। 
विज्ञापन

भांडा फूटने पर जालसाजों ने थमाए फर्जी चेक

- फोटो : डेमो
एसएसपी ने कहा कि ठगी का शिकार बने निवेशकों को इंसाफ दिलाने के लिए फ्लैट, प्लॉट या मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराकर ठगने वालों का ब्योरा एकत्र कराया जा रहा है। विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों में नामजद जालसाजों की धरपकड़ के साथ उन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

उल्लेखनीय है कि अनेक कंपनियों की ओर से आसान किश्तों पर प्लॉट और फ्लैट का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से निवेश कराया गया। तय समय बीतने के बाद प्लॉट या फ्लैट न मिलने पर निवेशकों ने छानबीन की तो पता चला कि कंपनी ने जिस भूमि पर कॉलोनी का झांसा दिया था वह किसी अन्य व्यक्ति की है।

भांडा फूटने पर जालसाजों ने फर्जी चेक थमाए और कंपनी बंद कर अंडरग्राउंड हो गए। कई रसूखदार लोगों के खिलाफ भी लुभावनी योजनाएं समझाकर निवेश कराने के बाद रकम हड़पने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कई मामलों में बगैर गिरफ्तारी के आरोपपत्र दाखिल किया, जबकि अनेक मामलों में निवेशक को कुछ रकम वापस दिलाकर समझौता कराने की भी बात सामने आई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति का ब्योरा दर्ज करके उसे जब्त कराया जाएगा। इसके साथ ही ठगी का शिकार बने व्यक्ति को रकम वापस दिलाने के लिए पैरवी की जाएगी। 
विज्ञापन

लोगों को ऐसे फंसा रहे जाल मेंं

fraud shimla
जालसाज पॉश इलाके में आलीशान ऑफिस खोलकर कर्मचारियों की नियुक्ति करते हैं। इसके बाद विकसित हो रहे इलाके में भूखंड पर कॉलोनी बनाने का मानचित्र तैयार करते हैं। एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, रेलवे स्टेशन या अन्य महत्वपूर्ण स्थान से कॉलोनी की दूरी, आवागमन व अन्य सुविधाओं के बखान के साथ विज्ञापन छपवाते हैं।

आसान किश्तों में फ्लैट व प्लॉट का झांसा देने के साथ तय तिथि तक कॉलोनी को पूरी तरह विकसित करके फ्लैट की चाभी सौंपने का दावा करते हैं। इतना ही नहीं निवेश करने पर एक-दो साल में दोगुनी रकम लौटाने का झांसा देकर बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। ठगी का शिकार बने लोगों में शिक्षक, फौजी व कम वेतन की प्राइवेट नौकरी करने वालों की बड़ी संख्या है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें