फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में ट्यूशन टीचर से गैंगरेप, वकील और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Aug 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक ट्यूशन टीचर ने चलती कार में दो युवकों पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वकील और उसके दोस्त के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का मेडिकल करवाकर विवेचना शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कानपुर की कैलाश नगर जाजमऊ निवासी पीड़िता ट्यूशन पढ़ाती है। महिला का पुश्तैनी मकान चकेरी में है। इस पर हक को लेकर महिला का अपने भाई से विवाद चल रहा है। 

पुलिस को पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पिता की मौत के बाद उसके भाई ने उसकी शादी इलाहाबाद निवासी एक शख्स से कर दी, जो उससे उम्र में काफी बड़ा था। कुछ दिनों में ही पति को छोड़कर वह जब कानपुर आई तो भाई ने उसे घर में नहीं रहने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तख्त करवाने के ल‌िए ले जा रहा था वकील

डेमो
कुछ दिन पहले ही उसने कैलाश नगर जाजमऊ के एक युवक से शादी कर ली। शादी के बाद युवक फेरी और महिला ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। 

इधर महिला ने अपने पुश्तैनी मकान पर हक के लिए श्यामनगर के वकील अनिल सचान से बात कर रखी थी। आरोप है कि 14 अगस्त की शाम वकील अपने मित्र राशिद के साथ घर आया और कागजों पर दस्तखत करवाने के लिए उसे अपनी कार से ऑफिस ले जा रहा था। 

जाजमऊ पुल से पहले एक बड़ी कार में महिला को बिठाकर दोनों चल दिए। पीड़िता का आरोप है कि उन्नाव के ग्राम ‘गहरा’ में उसके साथ दोनों ने से रेप किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें