यूपी की राजधानी मड़ियांव क्षेत्र में एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए चार शोहदों ने एक किशोरी से पहले सरेराह अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की।
फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका अपहरण कर एक तबेले में ले गए जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक शोहदे को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि गौरभटी निवासी एक पुताई ठेकेदार की बेटी जुड़वा मंदिर के पास अपनी भाभी से मिलने उसके घर गई थी। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार शोहदों ने उसे अकेला देखकर छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद उस पर अश्लील फब्तियां कसते रहे।
इसे नजरअंदाज करकिशोरी किसी तरह से भाभी के घर तक पहुंच गई। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद वह रात नौ बजे फिर अकेले ही पैदल घर जाने के लिए निकली। इस दौरान शोहदे घात लगाकर बैठे थे और उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।