फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बप्पा के दरबार में उतरी जगन्नाथ पुरी

Wed, 03 Sep 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामाधीन सिंह उत्सव पंडाल में विराजे गणपति बप्पा का दरबार मंगलवार की शाम जगन्नाथ पुरी में बदल गया। जब कोलकाता से आए कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ की महिमा का मंचन किया।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका के साथ ही बप्पा ने लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने व पर्यावरण संजोने को प्रेरित किया। अमीनाबाद में 1108 तो चौपटिया पूजा पंडाल में बप्पा को 1008 मोदकों का महाभोग लगा।

उधर, राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को चौक कल्ली जी में विराजे बप्पा के दर्शन किए और आरती उतारी। पांचवां दिन होने के चलते कई पूजा पंडालों के गणपति ने विदाई भी ली।
विज्ञापन


श्रीगणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से रामाधीन सिंह उत्सव भवन मैदान में विराजे बप्पा के दिन भर पूजन के बाद शाम को कोलकाता से आए संजय नवीन बंधु ने भगवान जगन्नाथ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कोलकाता से ही आए पैशन डांस ग्रुप के कलाकारों ने ग्लोबल वार्मिंग पर विशेष गीत व नृत्य प्रस्तुति से समां बांधा।

राजस्थान से आए भजन गायक मोनू ने भजन सुनाए। शाम को मनौती की चिट्ठियां लिखने के लिए महिलाओं की कतार लगी रही।

बुधवार को शाम 7 बजे से भजन, नृत्य नाटिका के बाद महोत्सव में छप्पनभोग लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें