टीम ने किचन में खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल की जा रही खुले में रखी पिसी हल्दी, मसाला, सौंफ व मिर्च पाउडर सहित सॉस, दूध बर्फी, अमृत खटास, देसी घी तिरंगा मोदक और कुछ ड्राई फ्रूट्स सहित नौ नमूने लैब जांच को भेजे। सीएफएसओ एसके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। किचन में गंदगी पर संचालक को नोटिस जारी कर तय समय में खामियां दुरुस्त कर रिपोर्ट मांगी गई है।
चूहे के मरे बच्चे मिले
सीएफएसओ ने बताया कि किचन में एक तरफ सब्जी व अनाज इत्यादि के भंडारण स्थल पर गंदगी देख जब इस स्थान की जांच की गई तो सामग्री हटाने पर नीचे चूहे के मरे बच्चे, कीड़े व गंदगी मिली। किचन में फफूंद युक्त सामग्री के साथ खराब हो चुकी काफी दिन पुरानी मिठाइयां व क्रीम भी मिली। उसे फेंकवाया गया।
किचन में जिस स्थान पर बर्तन साफ करने की व्यवस्था थी, वहां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं थी। गंदे भरे पानी के बीच ही खाना बनाने व कस्टमरों के इस्तेमाल में लाए जाने वाले बर्तन रखे मिले। खानपान सामग्री बनाने वाला स्टाफ भी गंदे कपड़ों व बिना हाथ में दस्ताने व सिर में टोपी लगाए काम करता मिला।