लखनऊ। वजीरगंज के डालीगंज इलाके में शुक्रवार देर शाम मामूली बात पर एसयूवी सवार दबंगों ने फल बेचने वाले को पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल फल विक्रेता को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने वालों को स्थानीय लोगों ने एक पत्रकार व उसके साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अन्य साथी भाग गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं अन्य की तलाश में जुटी है।
एसीपी चौक आईपीसी सिंह के मुताबिक, डालीगंज इलाके में फल विक्त्रस्ेता पवन ठेला लगाता है। शुक्र वार शाम एक एसयूवी उसके ठेले के पास आकर रुकी। गाड़ी से एक युवक उतरे और ठेले के पास ही खड़ा होकर लघु शंका करने लगा। पवन ने आपत्ति जताई तो एसयूवी सवार दबंगों ने पीटकर अधमरा कर दिया। वहां अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया।
दो आरोपी स्थानीय लोगों के हाथ लगे। उनकी जमकर धुनाई की गई। वहीं गंभीर हालत में पवन को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को दोनों आरोपियों को सुपुर्द कर दिया। एसीपी आईपी सिंह ने बताया, पीड़ित के भाई विपिन की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपी अलीगंज त्रिवेणीनगर निवासी रंजीत सिंह राठौर और मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एसयूवी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।