फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए कमिश्नर ने मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों के सुझाव मांगे हैं। इसके लिए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपने मातहतों के साथ बैठक कर कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सर्तकता बरतें और पेट्रोलिंग करें।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मोबाइल नंबर 9454400290 और ई-मेल आइडी prouppolicelucknow@gmail.com जारी किया है। जिस पर महिलाओं और लखनऊ के लोगों से सुरक्षा से संबंधित सुझाव भी मांगे हैं। महिलाएं और आमजन जारी मोबाइल नंबर और मेल आईडी पर अपने सुझाव लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के साथ साझा कर सकेंगे।
महिला सुरक्षा के लिए कुछ माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत की थी। महिलाओं व छात्राओं से अपील की है कि किसी भी गली-मोहल्ले में कोई तंग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी दें। पुलिस द्वारा शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थान बाजार, बस स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, विद्यालयों के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने के लिए मातहतों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें