फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्रेंड्स कप टेनिस टूर्नामेंट आज से, विदेशी खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
 आईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट की पत्रकार वार्ता करते (बाएं से दाएं) पुष्कर मिश्रा टूर्नामें
विज्ञापन
लखनऊ। फ्रेंड्स कप आईटीएफ एमटी 100 टेनिस टूर्नामेंट शनिवार से विजयंत खंड स्टेडियम स्थित टेनिस कोर्ट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 18 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में 30+, 35+, 40+, 45+, 50+, 55+, 60+ और 65 और इससे अधिक आयुवर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट निदेशक और फ्रेंड्स क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में चार विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनमें दो खिलाड़ी जर्मनी, एक चीन और एक संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं। विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट को और आकर्षक बनाएंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि मुंबई, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें