अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब मुफ्त वाईफाई इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। लाउंज में आने के बाद यात्री 30 मिनट तक इंटरनेट का मुफ्त उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद हाईस्पीड इंटरनेट के लिए भुगतान करना होगा।
वाई-फाई की सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने टाटा टेलीसर्विसेज से करार किया है। एक सप्ताह के शुरुआती ट्रायल के बाद अब सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
निदेशक एससी होता ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने के बाद यात्री बोर्डिंग पास लेने के बाद चेक इन कर यहां 30 मिनट से ज्यादा रुकता नहीं है। इसलिए मुफ्त वाई-फाई की यह सुविधा यात्रियों के लिए कारगर साबित होगी।