फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से स्टूडेंट स्पेशल बसें, सफर मुफ्त

Tue, 08 Mar 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • पहले चरण में 16 स्टूडेंट स्पेशल बसें चलाने जा रही है।
  • महिला दिवस पर महिलाओं को शासन ने पिंक ऑटो का तोहफा देने की भी तैयारी की है।
  • लखनऊ से महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिलाओं को एक कूपन देकर मुफ्त यात्रा कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन
students - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को सिटी बस में मुफ्त सफर का तोहफा देने जा रही है। पहले चरण में लखनऊ व इलाहाबाद के छात्र-छात्राओं के लिए सरकार 16 स्टूडेंट स्पेशल बसें चलाने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को इस योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री यासर ने बताया कि सरकार सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में विश्वविद्यालय व कॉलेज लाने-ले जाने के लिए स्टूडेंट स्पेशल बसे चलाने जा रही है। पहले चरण में लखनऊ में 10 व इलाहाबाद में छह बसे चलाई जाएंगी। इनका रूट विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्रॉक्टर व छात्र नेताओं से बातचीत में तय होगा।

मंत्री ने बताया कि यह सुविधा कॉलेज समय सुबह व शाम दोनों समय मिलेगी। स्टूडेंट स्पेशल बसों में किसी भी अन्य लोगों को नहीं बैठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ व इलाहाबाद छात्र एवं छात्राओं को यह सुविधा मंगलवार से मिलने जा रही है। अगले चरण में सूबे के दूसरे जिलों में भी यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


यासर शाह ने बताया कि इन स्टूटेंड स्पेशल सिटी बसों में छात्र एवं छात्राओं को लखनऊ विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के परिचय पत्र को दिखाकर मुफ्त सफर सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। मंगलवार को जो भी समय मिलेगा उसमें इस योजना को लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं को पिंक ऑटो का तोहफा

पिंक ऑटो में सिर्फ महिलाएं ही सफर कर पाएंगी। - फोटो : amar ujala
महिला दिवस पर महिलाओं को शासन ने पिंक ऑटो का तोहफा देने की भी तैयारी की है। यानी पिंक ऑटो का संचालन होने पर उसमें सिर्फ महिलाएं ही सफर पाएंगी। इससे महिलाओं की सफर के दौरान सुरक्षा भी हो सकेगी।
  महिलाओं को मुफ्त यात्रा सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा लखनऊ से महिला स्पेशल पिंक एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिलाओं को एक कूपन देकर मुफ्त यात्रा कराने की तैयारी की है।

यह कूपन लखनऊ से दिल्ली का होगा जिससे सिर्फ एक बार सफर करने की सुविधा मिलेगी। इस कूपन की अवधि 30 दिन होगी। यानी महिला को 30 दिन के भीतर यह यात्रा करनी होगी।
  चार शहरों में रेडियो टैक्सी महिलाओं से आज लेंगी आधा किराया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर चार शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व आगरा में रेडियो टैक्सी संचालक महिलाओं से आधा किराया ही लेंगे। रेडियो टैक्सी संचालक महिलाओं को सफर में मंगलवार को 50 फीसदी छूट देने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें