मुंबई व दिल्ली से वोटिंग के लिए लखनऊ आने वालों के लिए बल्क में टिकट बुक कराए जा रहे हैं। एक पीएनआर पर छह यात्री सफर कर सकते हैं। ऐसे 18 हजार से अधिक टिकट बनवाए गए हैं, जिनमें छह-छह यात्रियों के नाम हैं। वहीं वोटिंग के बाद वापसी के लिए भी बल्क में टिकट बुक हो रहे हैं तथा करंट काउंटर से लेकर इमरजेंसी कोटे तक के सहयोग से टिकट दिलवाए जा रहे हैं।
मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग 110, दिल्ली में 176
22 फरवरी को मुंबई से लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 110, थर्ड एसी में 17 व सेकंड सिटिंग में 28 वेटिंग चल रही है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 52, थर्ड एसी में दस वेटिंग है। ऐसे ही पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 38 व थर्ड एसी में पंद्रह, एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 30, थर्ड एसी में पांच तथा कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 63 व थर्ड एसी में 12 वेटिंग है। ऐसे ही अवध एक्सप्रेस में भी वेटिंग चल रही है। वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल की स्लीपर में 66, थर्ड एसी में दस, एसी एक्सप्रेस थर्ड एसी में दस, वैशाली की स्लीपर में 157 व थर्ड एसी में 29 तथा बिहार सप्तक्रांति की स्लीपर में 176, थर्ड एसी में 27 व नीलांचल एक्सप्रेस की स्लीपर में 99, थर्ड एसी में आठ वेटिंग चल रही है।