फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बड़ी राहत: सरकारी अस्पतालों में अब ऑपरेशन भी होंगे मुफ्त

Fri, 05 Aug 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में दवा, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी जांच के बाद अब ऑपरेशन भी मुफ्त में होंगे। अभी माइनर व मेजर दोनों तरह के ऑपरेशन के लिए मरीजों को शुल्क देना पड़ता है। सरकार ने इसे भी मुफ्त कर सूबे के मरीजों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविदास मेहरोत्रा ने अफसरों को इसके आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बाबत प्रस्ताव बनाकर जल्द पेश किया जाए। इसे वह मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाकर पूरे सूबे में लागू कराएंगे।

प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों में पैथालॉजी की 100 से अधिक जांचें मुफ्त कर दी हैं। इनमें ब्लड शुगर से लेकर तमाम जांचें शामिल हैं। हालांकि ऑपरेशन के लिए गरीब परिवारों के मरीजों को छोड़कर अन्य मरीजों से शुल्क लिया जाता है। अभी माइनर ऑपरेशन के लिए 68 रुपये व मेजर ऑपरेशन के ‌लिए 400 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीजी व हेपेटाइटिस बी की जांच भी मुफ्त

- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार दिल के मरीजों के लिए होने वाली ईसीजी जांच व हेपेटाइटिस बी (एचसीबी) की भी जांच मुफ्त करने जा रही है। हेपेटाइटिस बी की जांच में अभी दो तरह की व्यवस्था है।

मातृ एवं शिशु अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की यह जांच मुफ्त होती है। जबकि अन्य अस्पतालों में इस जांच के नाम पर 100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।

मंत्री रविदास मेहरोत्रा के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया, उन्होंने सभी अस्पतालों में इसकी मुफ्त जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ईसीजी जांच के लिए भी अस्पतालों में 50 रुपये लिए जा रहे हैं। इसे भी मुफ्त किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें