कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग वार्ड स्तर पर मुफ्त जांच कैंप लगाने जा रहा है। टेस्ट एंटीजेन होगा, ऐसे में रिपोर्ट भी 15 से 20 मिनट में मौके पर ही मिल जाएगी। मंगलवार व बुधवार को जिन वार्डों में जांच कैंप लगेंगे, उनकी सूची तैयारी हो गई है।
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच सुबह दस से दोपहर दो बजे तक की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि जांच कैंपों की शुरुआत सोमवार को 24 वार्डों से हो गई है। वार्डवार कैंप अलग-अलग दिन शुक्रवार तक चलेंगे।
आज यहां लगेंगे कोरोना कैंप
वार्ड स्थान
बाबू बनारसी दास पुराना किला पार्क
महात्मा गांधी मुरली नगर पार्क
लालकुआं लालकुआं चौराहे के पास पुल के नीचे
चंद्रभानु गुप्त मोती तिकोना पार्क मोती
लाल नेहरू नगर
ऐशबाग रामलीला मैदान
राजेंद्र नगर कल्याण मंडप
डालीगंज निराला नगर पार्षद कार्यालय लईया मंडी डालीगंज
जय शंकर प्रसाद सीएचसी नेहरू बाल वाटिका
मनकामेश्वर पार्षद कार्यालय
कदम रसूल पार्षद कार्यालय
राजीव गांधी प्रथम सामुदायिक केंद्र विवेक खंड- दो
राजीव गांधी द्वितीय मनीषा मंदिर स्टेडियम विराम खंड
रामजीलाल सरदार पटेल बारातघर सिंगार नगर
ओम नगर पीएससी
गुरुनानक नगर महामंग्लेश्वर पार्क इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने
चौक बाजारी कालीजी लोहिया पार्क चौक
हुसैनाबाद पिक्चर गैलरी पार्क
दौलतगंज गऊघाट पंपिंग स्टेशन के पास
शंकरपुरवा प्रथम रैनबो पब्लिक स्कूल कन्हैया नगर
शंकरपुरवा द्वितीय एसआर पब्लिक स्कूल
बाबू जगजीवन राम आरएस एकेडमी सेक्टर 16 इंदिरा नगर
हिंद नगर नेबरहुड पार्क सेक्टर डी
विद्यावती द्वितीय खजाना मार्केट
विद्यावती तृतीय अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स