फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे भाई माना उसने किया ब्लैकमेल, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Fri, 21 Apr 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका ने अपनी सहेली के भाई के जिस दोस्त को भाई समझा वह ब्लैकमेलर निकला। नजदीकी बनाकर परिवारीजनों की जानकारी की और फोटो लिए।
विज्ञापन


इसके बाद फर्जी निकाहनामा तैयार करके रकम ऐंठने लगा। मांग बढ़ने पर शिक्षिका ने टालमटोल की तो फोटो व वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा। एसएसपी के आदेश पर गाजीपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, इंदिरानगर में रहने वाली एक शिक्षिका की सहेली ने छह साल पहले अपने भाई के दोस्त सैयद आरिफ अली से मुलाकात कराई थी। कुछ दिनों बाद सहेली की शादी तय हुई तो उसके साथ शिक्षिका का भी आरिफ से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


2015 में शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय में नौकरी मिली और आरिफ ने उससे मुलाकात शुरू कर दी। परिवार के बारे में जानकारी लेने के साथ शिक्षिका के फोटो लेता रहा। आरोप है कि आरिफ ने साल भर पहले शिक्षिका से निकाह का प्रस्ताव रखा।

सहेली के भाई के दोस्त आरिफ को भाई जैसा मान रही शिक्षिका हैरत में पड़ गई। इन्कार पर आरिफ ने फर्जी निकाहनामा तैयार कराया और उसे पत्नी बताकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

वीमेन पावर लाइन पर की श‌िकायत

डेमो - फोटो : demo pic
शिक्षिका का कहना है कि आरिफ अक्सर उससे पांच-दस हजार रुपये झटक ले जाता था। आजिज आकर उसने फर्जी निकाहनामा मांगा। आरिफ ने उससे 50 हजार रुपये झटक लिए लेकिन, निकाहनामा सौंपने के बजाय उसके अश्लील फोटो व वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देने लगा।

राजाजीपुरम के सी-ब्लॉक निवासी आरिफ ने अपने भाई सैयद आसिफ अली की मदद से अपहरण व एसिड अटैक की धमकी देनी शुरू कर दी। ब्लैकमेलिंग से आजिज शिक्षिका ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत की।

कोई नतीजा न निकलने पर उसने एसएसपी को अर्जी देते हुए दुखड़ा सुनाया। एसएसपी के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने सैयद आरिफ अली व उसके भाई सैयद आसिफ अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

शिक्षिका का कहना है कि सैयद आरिफ अली उसे व उसके परिवारीजनों को धार्मिक उन्माद के मैसेज व वीडियो भेजता है। मजहब का हवाला देखकर उसे डरा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें