पीजीआई इलाके के वृंदावन योजना कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल रमेश उपाध्याय ने जिससे मकान खरीदा, उसी ने जाली दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे को बेच दिया। उपाध्याय ने एक साल पहले 1.70 करोड़ में कमलेश कुमार से मकान खरीदा था। मामला सामने आने पर उन्होंने बिजनौर थाने में कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।