फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 30 सेकेंड में तत्काल टिकट बुक कर करता था मोटी कमाई, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ही करता था खेल

Mon, 14 Dec 2020 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर की मदद से तत्काल टिकटों की बुकिंग में सेंध लगाने वाले एक युवक को यूपी एसटीएफ ने बस्ती से गिरफ्तार किया है। दबोचे गए युवक का नाम सद्दाम हुसैन अंसारी है। एसटीएफ की ओर से बताया गया कि टिकट बुकिंग करने वाली वेबसाइट आईआरसीटीसी पर कैप्चा जैसी प्रक्रिया को बाईपास कर एक्सटेंशन के माध्यम से टिकट बुक कराये जाते थे। इसके लिए तेज, ओसियन, तत्काल किंग, एनएमएस, रेड, मिर्ची, तत्काल प्लस, सुपर तत्काल, रियल मैंगो, स्पार्क जैसे एक्सटेंशन का प्रयोग तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए किया जाता था।

विज्ञापन

 
पूछताछ में पकड़े गए सद्दाम अंसारी ने बताया कि उसकी बस्ती के मलौली में ही अंसारी टूर एंड ट्रेवेल के नाम से दुकान है जिसमें रेलवे के टिकट और जनसेवा संबंधी काम किए जाते हैं। सद्दाम के पास से बरामद मोबाइल में कई एक्सटेंशन की खरीद फरोख्त का हिसाब किताब व्हाट्स एप मैसेज बॉक्स में मिला।

सद्दाम ने बताया कि उसका पूरा गिरोह है जो विभिन्न राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में इस तरह का काम करता है। इन एक्सटेंशन की मदद से कम से कम ढाई से तीन मिनट में बुक होने वाले टिकट को 20 से 30 सेकेंड के अंदर बुक कर लिया जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कैप्चा को बाइपास करने से ऑटो रीड हो जाता है ओटीपी

एक्सटेंशन का फायदा यह होता है कि तत्काल के फार्म पहले से भरे होते हैं और टिकट बुक होने का समय शुरू होते ही उसे लिंक कर के सबमिट कर देते हैं और टिकट बुक हो जाता है। एक्स्टेंशन की वजह से कैप्चा को बाईपास कर दिया जाता है और ओटीपी ऑटो रीड हो जाता है। कंफर्म टिकट के बदले मोटी कमाई एजेंट कर लेते हैं।

इससे आम यात्री जो विंडो से टिकट लेते हैं या अपनी लॉग इन आईडी से तत्काल टिकट लेने का प्रयास करते हैं उन्हें टिकट ही नहीं मिल पाता। गिरफ्तार किए गए सद्दाम को लखनऊ साइबर क्राइम थाने में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें