फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की रशियन पत्नी पर पहले से ही खराब थी कर्नल की नीयत, शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को दिया अंजाम

Mon, 14 Dec 2020 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बचपन के दोस्त की पत्नी के साथ की गई कर्नल की घिनौनी वारदात ने लोगों को चौंका दिया है। मामले में घटना की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोस्त की पत्नी पर कर्नल की नीयत पहले से ही खराब थी और जब उसे मौका मिला तो उसने वारदात को अंजाम दे दिया। बता दें कि प्रमोशन पार्टी में शामिल होने के लिए कर्नल ने दोस्त को पत्नी सहित लखनऊ से कानपुर बुलाया था।

विज्ञापन


एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, प्रयागराज निवासी नीरज गहलोत हाल ही में लेफ्टिनेंट कर्नल से पदोन्नत होकर कर्नल बना था। 10 दिसंबर की रात करीब नौ बजे तरक्की की पार्टी के आमंत्रण पर उसके बचपन का दोस्त अपनी पत्नी के साथ कैंट स्थित कर्नल के सरकारी आवास पहुंचा था।

आरोप है कि कर्नल ने खाने से पहले दोनों को नशीला पदार्थ मिली शराब पिलाई। इससे पति बेहोश हो गया, पर कम शराब पीने के कारण महिला कुछ होश में थी। कर्नल उसे बेडरूम में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर पीड़िता को पीटकर बेहोश किया और फिर दुष्कर्म किया। इस बीच महिला के पति को होश आ गया और उसने कर्नल को खींचकर गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र स्थित सीओडी में तैनात था कर्नल

कर्नल नीरज गहलोत कानपुर के कैंट क्षेत्र स्थित सीओडी (सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो) में तैनात था और दोस्त को पत्नी सहित पार्टी में शामिल करने के लिए कानपुर बुलाया था। वारदात के बाद वह फरार हो गया।

दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
कानपुर डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि कर्नल पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में सर्विलांस समेत तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    
चोट और खरोंचों के निशान
प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के शरीर पर 12 से अधिक चोटों और खरोंचों के निशान हैं। सीओ कैंट निखिल पाठक ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच अभी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें