एक ज्वैलर से लक्ष्मी प्रकट करने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने के बाद उसकी पत्नी से ठगी करने पहुंचे तांत्रिक को सराफा व्यापारी ने पकड़ लिया।
उसने तांत्रिक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तांत्रिक से पूछताछ कर रही है। अचलगंज कस्बा निवासी एक ज्वैलर्स की दही चौकी-पुरवा मोड़ पर सोने चांदी की दुकान है।
उसने बताया कि दही चौकी में ही किराए का कमरा लेकर रहने वाला ताहिर हुसैन कुछ समय पूर्व उसके पास आया और अपने को तांत्रिक बताते हुए कहा कि उसके घर में लक्ष्मी छुपी हुई है और वह उसे निकाल सकता है।
इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। लक्ष्मी निकालने के नाम पर उसने व्यापारी से ढाई लाख रुपए ठग लिए।
इसके बाद गुरुवार को वह फिर से उसके घर पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ ठगी करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर उसने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस तांत्रिक से पूछताछ कर रही है।