फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन के एडवांस के नाम पर पेट्रोल पंप संचालक ने 17.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंधन के एडवांस के नाम पर पेट्रोल पंप संचालक ने 17.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

इंदिरानगर थाने में मानस सिटी निवासी व टूर एंड ट्रैवल कंपनी संचालक सर्वेश सचान ने चांदन फिलिंग सेंटर के मालिक अजबर अली व मैनेजर संजय शुक्ला पर 17.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
एएसपी ट्रांस गोमती राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चांदन फिलिंग स्टेशन में कई गड़बड़ियां पाई गई थीं। जिस पर उसे कई महीने पहले ही बंद किया जा चुका है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित सर्वेश सचान ने बताया कि वह अपनी पत्नी सविता सचान के साथ टूर एंड ट्रैवल कंपनी चलाता है।
उसके पास 25 वाहन हैं जिनमें हर महीने ढाई से तीन लाख रुपये का ईंधन खर्च होता है। वर्ष 2016-2017 से वह चांदन फिलिंग सेंटर से ईंधन ले रहे थे।
चांदन फिलिंग सेंटर के मालिक अजबर अली सुगामऊ रोड स्थित चांदन गांव में रहते हैं जबकि मैनेजर संजय शुक्ला का घर ठाकुरगंज के रामनगर इलाके में है।
पहले वह ईंधन का पूरा भुगतान करते थे लेकिन अप्रैल 2017 में मैनेजर ने उन्हें ईंधन का रुपया एडवांस में जमा करने पर वाहनों के लिए कूलेंट व इंजन ऑयल मुफ्त देने की बात कही।
उन्होंने मना किया तो पंप मालिक व मैनेजर ने समझाया। सर्वेश ने उन पर भरोसा करते अप्रैल व मई 2017 में चार किस्तों में पूरी रकम दे दी।
एडवांस देने के बाद चांदन फिलिंग सेंटर ने उन्हें एक महीने में करीब ढाई लाख रुपये का ईंधन दिया। नौ जून 2017 को फिलिंग सेंटर में गड़बड़ी पाए जाने पर सरकार ने उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन

सर्वेश ने अपने रुपये वापस मांगे तो अजबर अली गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाने लगा। उन्होंने बताया कि मैनेजर संजय शुक्ला से संपर्क करने पर उसने नौकरी छोड़ने की बात कही। पीड़ित सर्वेश सचान ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें