फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
गोंडा के खैरा मंदिर पर डाला छठ पर्व के मौके पर दीप जलाती महिलाएं। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मारवऊ रे सुगवा धनुषा से सुगा गिरी मुरुझाय...छठ मइया देहले बानी मांग कै सिंदुरिया....अब हम जाइब दूसरे घाट हे छठ मइया, छठी माई बरत सुहावन भूखै सारा संसार और छठ महरानी पूरण कीजै काज..आदि गीतों की गूंज से शनिवार को छठ पूजा पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शाम होते ही शहर के खैरा भवानी मंदिर के व पुलिस लाइंस के पास स्थित तालाब के किनारे पूजा के लिए महिलाएं एकत्र हुई। आकाश में सूर्य की धीमी होती किरणों के साथ ही व्रतधारी महिलाओं और उनके परिवारीजनों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें