फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खनन कारोबार के नाम पर कारोबारी पिता-पुत्र से ठगे 1.50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- रकम मांगने पर आरोपियों पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन


- विभूतिखंड पुलिस ने पांच पर दर्ज किया केस


लखनऊ। विभूति खंड सेक्टर-4 स्थित जय शक्ति रिलयकॉन प्रा. लि. कंपनी के निदेशक कनिष्क प्रताप सिंह ने पांच लोगों पर उनसे व पिता शिव प्रताप से 1.50 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने खनन कारोबार के नाम पर धोखाधड़ी की थी। विभूतिखंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


कनिष्क की कंपनी में खनन संबंधी काम होता है। कनिष्क के मुताबिक 2019 में पिता शिव प्रताप सिंह का उनके दोस्त बांदा के कौर निवासी दलजीत सिंह ने भोपाल स्थित यूफोरिया माइंस एंड मिनरल्स के निदेशक चंद्रशेखर से परिचय कराया था। चंद्रशेखर की कंपनी में काशीराम चौरसिया, विशाखा व सहयोगी अजीत भी निदेशक थे। नवंबर 2019 के आखिरी सप्ताह में पांचों आरोपियों ने पिता और उनसे कहा था कि उनकी कंपनी को खनन का पट्टा मिल रहा। इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये की जरूर है, जो उनके पास नहीं हैं। कनिष्क ने बताया कि आरोपियों ने मदद के लिए उनसे व पिता शिव प्रताप से 1.50 करोड़ रुपये दो माह के लिए उधार देने की बात कही। रकम लौटाने में देरी होने पर 18 प्रतिशत ब्याज भी देने को कहा। दलजीत से दोस्ती के चलते कारोबारी और उनके पिता ने 1.50 करोड़ रुपये चंद्रशेखर के खाते में ट्रांसफर कर दी। कनिष्क का आरोप है कि समय बीतने पर भी आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। मांगने पर वे टालमटोल करते रहे।एक दिन जब कनिष्क पिता के साथ आरोपियों की कंपनी में पहुंचे तो वे गाली-गलौज करने लगे। धमकाते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत विभूतिखंड पुलिस से की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें