फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी व एक अन्य से 1.26 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। साइबर ठगों ने कारोबारी सहित दो लोगों को शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया फिर उनके 1.26 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्ट की धारा में जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी ग्रींस निवासी कारोबारी कुलदीप राज गुप्ता के मुताबिक 24 जून को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम अजय बताते हुए उनसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की बात कही। ठग ने कहा कि वह एडवाइजर है उसके कहे अनुसार निवेश करने पर लाभ होगा। अजय ने इसके बदले उनसे मुनाफ में 20 प्रतिशत के कमीशन की मांग की। लालच में आए कुलदीप ने हामी भर दी और ठग के कहे मुताबिक सूरत निवासी किसी अज्ञात युवक के खाते में 24 जून से दो जुलाई तक 73,65 लाख ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो उन्हें मुनाफा मिला न रकम वापस मिली। संपर्क करने पर अजय धमकाने लगा। तब कुलदीप को ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीकेटी के चंद्रिका विहार कॉलोनी फेज-3 निवासी रंजू कुशवाहा ने बताया कि 20 मई को पति मनोज कुमार को व्हाट्सएप पर वीआईपी ए7 इंडियन स्टॉक मार्केट फ्रंटियर ग्रुप पर जोड़ा गया। ग्रुप पर अनवी, अरफी सिंह और जय कुमार वर्मा ने पति को ट्रेडिंग पर मुनाफे का झांसा दिया। झांसे में आए पति से अमंसा ग्रुप सर्विस डिपार्टमेंट एप डाउनलोड करा ली गई। फिर एप के जरिये उनसे शेयर और आईपीओ के नाम पर कई बार में 52.45 लाख रुपये जमा करा लिए गए। फिर रकम ठगों ने हड़प ली। इंस्पेक्टर बृजेश यादव के मुताबिक मामले पीड़ितों ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर की उसका ब्योरा निकाला जा रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें