फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है लुटेरी साइट, भूलकर भी मत करना शॉपिंग!

Mon, 24 Nov 2014 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल शॉपक्रूज ने आईफोन का ऑफर देकर कानपुर के श्यामनगर निवासी गिरीश कुमार मिश्रा को लंबा चूना लगाया।
विज्ञापन


कंपनी ने उसे सेकेंडहैंड आईफोन भेज दिया। गिरीश ने ठगी का आरोप लगा रुपये वापस मांगे तो उसे टरका दिया गया। इसी दौरान गिरीश के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये और निकल गए।

उसने राजधानी की साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई पर सुनवाई नहीं हो रही। प्लाईवुड कंपनी में नौकरी करने वाले गिरीश ने बताया कि बीते 25 सितंबर को उसने शॉपक्रूज पोर्टल से 9,999 रुपये की खरीदारी की थी।
विज्ञापन


खरीदारी पर पोर्टल की तरफ से उसे 20,500 रुपये देने पर आईफोन का ऑफर दिया गया। बकौल गिरीश, 27 सितंबर को उसने कंपनी के अकाउंट में यह रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

फोन में मिला पुराना डाटा

करीब एक महीने बाद कंपनी ने आईफोन भेजा जो पुराना था। इसके कॉल लॉग में महीनों पुरानी कॉल डिटेल मिली। मीडिया आईकॉन में कई वीडियो लोड थे।
 
गिरीश का कहना है कि उसने कंपनी में शिकायत करते हुए अपने रुपये वापस मांगे। कई बार ईमेल किया जिसके जवाब भी आए लेकिन कंपनी रुपये वापस करने के बजाय उसे टालती रही।

इसी बीच 30 अक्तूबर को उसके अकाउंट से एक लाख रुपये निकल गए। गिरीश का कहना है कि यह रकम शॉपक्रूज के अकाउंट में ट्रांसफर की गई है।

उनका आरोप है कि शॉपक्रूज ने उनके अकाउंट का पासवर्ड चोरी करके रुपये निकाल लिए हैं। गिरीश शॉपक्रूज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने चकेरी थाना पहुंचे जहां पुलिस ने सीधे मुंह बात नहीं की।
 
इसके बाद गिरीश ने बीते 14 नवंबर को राजधानी की साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। उसे शिकायत संख्या 1392 दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें