फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अलाव में डीजल डालते समय ब्लास्ट, नाला निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर बुरी तरह झुलसे

Tue, 10 Dec 2024 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अलाव में डीजल डालते समय ब्लास्ट हो गया। हादसे में नाला निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
झुलसे मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में सोमवार की रात अलाव में डीजल डालते समय ब्लास्ट हो गया। नाला निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर चपेट में आ गए। चारों बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र बेहड़ा बाजार की है। यहां नाला निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुलस गए। मजदूर पयागपुर थाना, अमदापुर गांव निवासी अक्षयवर (38) ने बताया आठ मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। रात में ठंड अधिक होने के चलते वह साले चेतराम (45) निवासी पयागपुर थाना के डोलिया गांव, चेतराम का लड़का महेश (19) और रानीपुर थाना के कालीपुरवा मौजा गोडरिया निवासी श्यामू (25) अलाव ताप रहे थे। 

इसी दौरान आग बढ़ाने के लिए एक साथी ने पिपिया में भरे डीजल को अलाव में डाला तो उसमें ब्लास्ट हो गया। इसके चलते सभी सभी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौजूद अन्य साथियो ने आग बुझाई। उन्हें सीएचससी महसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर शिवम मिश्रा और उनकी टीम में तैनात सदाशिव, अजीत, ओमपाल,बलवीर सिंह, महिप गुप्ता ने इलाज किया। डॉक्टर के मुताबिक चेतराम और अक्षयवर लगभग 70 प्रतिशत झुलस गए हैं। लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें