फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास परिषद बनाएगी पीएम आवास योजना के फ्लैट, देखें पूरी डिटेल

Wed, 16 May 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
आवास विकास परिषद अवध विहार योजना में चार हजार से अधिक आवास बनाएगी। इसका प्रस्ताव सोमवार रात बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया। साथ ही आवासीय योजनाओं में फ्लैट (चार मंजिल से अधिक) में जमीन की दरें नहीं बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


इससे अब जमीन के दाम बढ़ने पर भी फ्लैट की कीमत नहीं बढ़ेगी। परिषद का वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 3083 करोड़ की आय-व्यय का बजट भी अनुमोदित किया गया। परिषद ने बीते माह पांच हजार प्रधानमंत्री आवास बनाने को पंजीकरण खोला था। इसके बाद करीब चार हजार फ्लैट योजना के तहत बनाने का प्रस्ताव पास हुआ।

इसमें ईडब्लूएस फ्लैट की कीमत साढ़े चार लाख रुपये रहेगी, जिसमें आवंटी को ढाई लाख रुपये की सीधे छूट दी जाएगी। उसे सिर्फ दो लाख रुपये ही जमा करने होंगे। इसका भुगतान भी आसान किश्तों पर आवंटी कर कसेगा। बोर्ड ने अवध विहार योजना में बनाए अवध शिल्प ग्राम के लिए बेहतर संचालन समिति बनाने का प्रस्ताव पास किया। समिति संचालन के लिए निजी कंपनी चुनेगी। 
विज्ञापन


यहां बनेंगे पीएम आवास योजना के फ्लैट
-अवध विहार योजना सेक्टर- 7ए में जी प्लास थ्री योजना के 992 फ्लैट
- अवध विहार योजना के सेक्टर-10 बी में जी प्लास थ्री योजना के 2198 फ्लैट
- अवध विहार योजना के सेक्टर-3 में जी प्लस थ्री योजना के 960 फ्लैट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें