फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : जहरीली शराब पीने के मामले में मृतकों की संख्या 10 पहुंची, आबकारी अधिकारी समेत कई निलंबित

Wed, 26 Jan 2022 05:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रायबरेली में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस के आलाधिकारी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
गांव में मौतें होने परेशान लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। 15 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें से ज्यादातर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी समेत कई लोगों को निलंबित कर दिया गया है। डीएम और एसपी ने गांव का निरीक्षण करने के साथ हालात पर नजर रखे हुए हैं। मामले में इलाकाई पुलिस की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने भी रायबरेली पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है, जहां मंगलवार को कुछ लोगों ने शराब पी थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने पहाड़पुर शराब ठेके से शराब लेकर पी और सो गए, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद देर रात सभी को महराजगंज के सीएचसी ले जाया गया, जहां पहाड़पुर गांव के निवासी सरोज (40), रामसुमेर (50), सुखरानी (45), बंसी (45), पंकज सिंह पुत्र स्वर्गीय अशोक सिंह, चंद्रपाल पुत्र बलऊ, कासिम भट्ठा मजदूर थुलवासा, रामबाबू भट्ठा मजदूर केबीएफ थुलवांसा, बचई पुत्र दुजई निवासी लोधवामऊ, कल्लू पुत्र बुधई बहादुर नगर की मौत हो गई। जबकि करीब 15 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि प्रशासन अभी तक 6 लोगों के ही जहरीली शराब से मौत होने की बात कह रहा है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंच गई है और जांच की जा रही है। मौके पर आईजी लक्ष्मी सिंह समेत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित कई आलाधिकारी पहुंचे हैं। आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उधर मामले में जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्य, आबकारी इंस्पेक्टर अजय कुमार व आबकारी सिपाही धीरेंद्र श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें