फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान, एक घायल

Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शादाब की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी, मलिहाबाद, पीजीआई और सरोजनीनगर इलाके में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतकों के परिजनों ने संबंधित थानों में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


बीबीडी स्थित जुग्गौर निवासी शादाब (36) की गांव में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उनके भाई नुसरत ने बताया कि मंगलवार शाम शादाब अमीनाबाद से दुकान का सामान खरीदकर स्कूटी से लाैट रहे थे। किसान पथ पर इंदिरा नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर परिजन उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

मलिहाबाद में बेला हार निवासी रामसनेही (38) साढ़ू रामेश्वर के साथ सोमवार दोपहर बाइक से बिजली बिल जमा करने जेहटा गए थे। लौटते समय वंशी गढ़ी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठे रामसनेही सिर के बल गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। बाइक चल रहे रामेश्वर को मामूली चोट लगी। हादसे के संबंध में परिजनों ने मलिहाबाद पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


आलमबाग के प्रेमनगर निवासी सूरज कश्यप (30) के भाई सुनील ने बताया कि पत्नी पूजा से अलगाव के बाद से सूरज नशा करने लगे थे और आठ माह से घर से अलग तेलीबाग में रहकर कबाड़ का काम करते थे। सोमवार रात तेलीबाग में पैदल जा रहे थे तभी किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीजीआई के ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया। मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।

बंथरा निवासी पिकअप चालक राजेश कन्नौजिया (35) बुधवार रात 9:30 बजे ट्रांसपोर्टनगर से वाहन खड़ा कर बाइक से घर आ रहे थे। अपना धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि उहोंने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें