फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार माह बीते, नहीं तय हुई आयुष डॉक्टरों की भर्ती की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में 21 आयुष डॉक्टरों की भर्ती स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती भरी है। अफसर चार महीने बाद भी वॉक इन इंटरव्यू की तारीख तक तय नहीं कर पाए हैं। एक पद पर सौ से अधिक उम्मीदवार हैं।



सरकारी अस्पतालों की आयुष यूनिटों में डॉक्टर नहीं है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने बीते साल जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों से फॉर्म भरवाकर सीएमओ ऑफिस में जमा कराया गया। 2200 डॉक्टरों ने फॉर्म जमा किए हैं। ऐसा पहली बार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे डॉक्टरों को अफसर जल्द तारीख फाइनल होने की बात कहकर टरका रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि साक्षात्कार की तारीख अभी तय नहीं हो सकी है। उधर, लखनऊ के आस-पास के जिलों में आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें