फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुनाफे का लालच देकर ठगने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
मुनाफे का लालच देकर ठगने वाले गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह के चार गुर्गों को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके और चिनहट के शक्ति अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुंबई के थाणे स्थित मुंब्रा थाने में एफआईआर दर्ज थी। आरोपियों के लखनऊ में होने की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था।
विज्ञापन

एसटीएफ में डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ल के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में अयोध्या के वजीरगंज रुदौली निवासी विजय कुमार गुप्ता, शक्ति अपार्टमेंट निवासी आशीष कुमार टंडन, अंबेडकर नगर के मिझौड़ा निवासी सलमान खान और अयोध्या रोड स्थित ओमेगा ग्रीन पार्क निवासी राजन कुमार सिंह है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुंबई में टैलविन नाम की फर्जी शेयर ट्रेडिंग कंपनी बनाई थी। लोगों से संपर्क कर निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देते थे। सेमिनार कर लोगों को बताया जाता था कि पूर्व में जिन लोगों ने निवेश किया उन्हें काफी मुनाफा हुआ है। झांसे में आकर कई लोगों ने लाखों रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद आरोपी कंपनी बंद कर भाग गए थे। मुंबई पुलिस चारों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें