फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंद घरों का ताला तोड़कर करते थे चाेरी, चार गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बंद घरों का ताला तोड़कर करते थे चाेरी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गबीनगर निवासी शौर्य ने 25 मई को घर से जेवर व नकदी चोरी की एफआईआर मड़ियांव थाने में कराई थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने यादव चौराहे के पास सर्विस लेन से राजाजीपुरम निवासी आकाश वर्मा, मड़ियांव निवासी अर्जुन रावत, पीजीआई निवासी आकाश आर्या और योगेश धानुक को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के जेवर, 71 हजार रुपये और चोरी में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेकी कर बंद घरों में चोरी करते थे।
विज्ञापन


हौज में उतराता मिला लापता मजदूर का शव
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी महबूल (52) का शव गोमती नगर विस्तार स्थित शालीमार के निर्माणाधीन स्प्रिंग वुड अपार्टमेंट के पीछे बने हौज में उतराता मिला। वह वहीं पर रहकर मजदूरी करते थे। साथी अख्तरुल ने बताया कि महबूल नशे के लती थे। शनिवार को नशे की हालत में मुर्शिदाबाद जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से नजर नहीं आया। बुधवार सुबह उसका शव अपार्टमेंट के पीछे बने पानी के हौज में उतराता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें