बाराबंकी में सोमवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में आजमगढ़ जिले के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अयोध्या-लखनऊ हाइवे के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए लोगों में मृतक केदार यादव (60), कमला यादव (35), फिरतु (32) सभी जगदीशपुर थाना जिला आजमगढ़ के हैं।
वहीं, एक अन्य मृतक कार चालक चंद्रशेखर उर्फ भोजू निवासी ग्राम अब्दुलचक्र थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ का है। इसी गांव का रहने वाला अमर नाथ (19) घायल है और जिसका लखनऊ में इलाज हो रहा है।