फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज बस दुर्घटनाः चार एआरटीओ व एक वरिष्ठ सहायक निलंबित

Sat, 01 Feb 2020 03:51 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
कन्नौज बस-टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विभिन्न आरोपों में चार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों व एक वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। इनमें दो संभागीय परिवहन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं जबकि दो के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों कन्नौज के घिलोई गांव केपास बस में दुर्घटना के कारण आग लगने से जान-माल का नुकसान हुआ था। मामले की जांच की गई तो पाया गया कि जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उसे मानक के विपरीत फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया गया था।

तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद हसीब ने इस बस को 2018 और वर्तमान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शांतिभूषण ने गलत तरीके से फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया। बस में मानक के विपरीत इमरजेंसी गेट के पास सीट लगी थी और उसकी लंबाई भी निर्धारित से अधिक थी।
विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया ने परिवहन आयुक्त को दोनों अधिकारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें मोहम्मद हसीब को फर्रूखाबाद जिले में पूर्व तैनाती के दौरान एक स्विफ्ट कार को गलत तरीके से ट्रांसफर करने का भी आरोपी पाया गया है। इस मामले में उनके साथ ही फर्रूखाबाद के वरिष्ठ सहायक अभिषेक त्रिपाठी को निलंबित किया गया है।

दूसरी तरफ रायबरेली जिले की ऑडिट रिपोर्ट में पाया गया कि वहां नौ लाख रुपये का अस्थायी गबन किया गया। रायबरेली में तैनात रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय तिवारी व पुष्पांजलि मित्रा गौतम को गंभीर लापरवाही बरतने का आरोपी पाया गया है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन रोकड़िये पर नियंत्रण नहीं रखा जिससे जनवरी 2918 से जून 2018 के दौरान वसूले गए 9,48, 049 रुपये अलग-अलग तिथियों में कोषागार में जमा नहीं किए गए। इनके खिलाफ परिवहन आयुक्त ने रिपोर्ट दी थी जिस पर उन्हें निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें