फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जनवरी में होगा अयोध्या हवाई अड्डे का शिलान्यास, दिसंबर के अंत तक होगा पांच नए एयरपोर्ट का लोकार्पण

Fri, 10 Dec 2021 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक कुमार हर्ष ने बताया कि सभी एयरपोर्ट्स का विकास कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही एयरपोर्ट्स क्रियाशील हो जाएंगे। उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा, कुशीनगर, हिण्डन, बरेली, एयरपोर्ट से संचालित हो रही उड़ानों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास जनवरी में किया जाएगा। नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट का लोकार्पण भी दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कराने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अयोध्या में एयरपोर्ट निर्माण के लिए 351 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। शुक्रवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने दिसंबर के अंत तक या जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह तक अयोध्या एयरपोर्ट के शिलान्यास की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या सहित पांच एयरपोर्ट का शिलान्यास भी दिसंबर के अंतिम या जनवरी के पहले सप्ताह तक कराया जाएगा।

कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट जल्द
नागरिक उड़्डयन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली की हवाई उड़ान शुरू हो गई है। जल्द ही कोलकाता और मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विकसित हो रहे चित्रकूट एयरपोर्ट के रनवे का कार्य पूरा हो गया है। चित्रकूट एयरपोर्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक कुमार हर्ष ने बताया कि सभी एयरपोर्ट्स का विकास कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही एयरपोर्ट्स क्रियाशील हो जाएंगे। उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, प्रयागराज, आगरा, कुशीनगर, हिण्डन, बरेली, एयरपोर्ट से संचालित हो रही उड़ानों की जानकारी दी। अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, चित्रकूट, म्योरपुर सोनभद्र, झांसी, तथा सरसावा सहारनपुर एयरपोर्ट निर्माण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें