सीसीटीवी में कैद पेट्रोल पंप पर कर्मी को पीटते पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व उनके समर्थक
- फोटो : amar ujala
फैजाबाद के थाना कैंट अंतर्गत कोटसराय स्थित एक पेट्रोल पंप पर बसपा नेता व साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह व उनके साथियों पर पेट्रोलपंप कर्मियों ने तेल भराने के बाद पैसा मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मारपीट की घटना पेट्रोलपंप पर लगे सीसीटीवी में भी दर्ज हो गई है। घटना में एक पेट्रोल कर्मी घायल है। उसकी तहरीर पर पुलिस पीड़ित का मेडिकल करा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोटसराय स्थित पेट्रोलपंप पर कार्य कर रहे कर्मी राजकरन निवासी खरगूपुर कंदैला थाना पूराकलंदर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार रात करीब 11:25 पर साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह निवासी भामापुर थाना पूराकलंदर अपने 5-6 साथियों के साथ पेट्रोलपंप पर आए और अपने एसयूवी में डीजल डलवाया।