फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष के पति फिरोज पप्पू की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 05 Jan 2022 12:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की मंगलवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
फिरोज पप्पू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान अध्यक्ष के पति फिरोज पप्पू की बदमाशों ने मंगलवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर अवधेश राज ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11:00 बजे तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की कुछ लोगों ने नगर स्थित उनके आवास के पास धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस पूर्व चेयरमैन का शव कब्जे में लेकर सीएचसी तुलसीपुर ले आई है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। विदित हो कि वर्तमान समय में फिरोज पप्पू की पत्नी कहकशां फिरोज तुलसीपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी हत्या से नगर में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें