फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवारा कुत्तों के झुंड ने पूर्व महापौर पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले में शहर के पूर्व महापौर घायल
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने शहर के पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी पर हमला बोलकर घायल कर दिया। उनके पैर और पीठ में कई जगह काटा है। पूर्व महापौर ने नगर निगम में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र अवस्थी अलीगंज में आने वाले महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड के सेक्टर-क्यू चौराहे के पास रहते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के पास कॉलोनी में टहल रहे थे। इस दौरान 10-12 आवारा कुत्तों में अचानक उन पर हमला कर दिया। जब तक वह संभाल पाते, कुत्तों ने उनके पैर और पीठ में कई जगह काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।

पूर्व महापौर ने बताया कि इलाके में कुत्तों का आतंक है। आए दिन कोई न कोई इनका शिकार बनता है। उन्होंने बताया कि इलाके की एक महिला ने 10-12 आवारा कुत्तों को पाल रखा है। उसने इनका लाइसेंस भी नहीं बनवाया है। आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी से शिकायत की गई कि वे आवारा कुत्तों को पकड़वाकर लोगों को परेशानी से निजात दिलाएं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें