फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रैविटी क्लासेस के पूर्व टेक्नीशियन व साथी पर डाटा चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित ग्रैविटी क्लासेस के निदेशक मो. अशफाक ने पूर्व टेक्नीशियन व उसके साथी पर विद्यार्थियों का डाटा और गोपनीय जानकारी बेचने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अशफाक ने बताया कि उनके सेंटर में जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। आठ वर्ष पहले उन्होंने मो. अनस को केंद्र के तकनीकी विभाग का प्रभारी बनाया था। उसकी जिम्मेदारी में संस्थान का पूरा आईटी विभाग, वेबसाइट, ग्रैविटी एप, कंप्यूटर विभाग, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, सर्वर, सोशल मीडिया अकाउंट्स और सीसीटीवी सिस्टम शामिल था। अनस के पास सभी आईडी, पासवर्ड और सेंटर की गोपनीय जानकारियां थीं।

अशफाक ने बताया कि 25 जनवरी को अनस ने बिना बताए और अकाउंट, पासवर्ड दिए ही नौकरी छोड़ दी। आरोप लगाया कि विद्यार्थियों का डाटा भी चुरा लिया। दबाव बनाने पर 26 फरवरी को व्हाट्सएप पर गलत जानकारी दी। अशफाक का कहना है कि आरोपी सेंटर के डाटा का दुरुपयोग कर उनकी छवि धूमिल कर रहा है। उनकी व सेंटर की मेल आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहा है। वह प्रतिस्पर्धियों को सेंटर की गोपनीय जानकारी बेच रहा है। साथ ही सर्वर हैक करके बच्चों को मॉक टेस्ट देने में बाधा बन रहा है। इसमें एक अज्ञात युवक उसका साथ दे रहा है।
विज्ञापन


अशफाक का यह भी आरोप है कि अनस आए दिन उन्हें रोककर धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि साइबर सेल मामले की तफ्तीश कर रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें