आलमबाग। आशियाना इलाके में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर अमित कनौजिया की सोने की चेन लूट ली। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
आशियाना के सेक्टर-के निवासी अमित कनौजिया करीब 3:20 बजे दोस्त से मिलने पैदल जा रहे थे। घर के पास सड़क पार करते वक्त पीछे से पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। इसका कुछ टुकड़ा सड़क पर गिर भी गया। अमित के शोर मचाने पर लोगों के जुटने से पहले लुटेरे भाग चुके थे।