फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व डीजीपी आर के विश्वकर्मा बने मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Wed, 13 Mar 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त व सभी सूचना आयुक्तों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
मुख्य सूचना आयुक्त को शपथ दिलातीं राज्यपाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सूचना आयोग के लिए चयनित मुख्य सूचना आयुक्त व 10 राज्य सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण बुधवार को सुबह राजभवन में हो गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्व डीजीपी आर के विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इसी तरह मो. नदीम, वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, दिलीप अग्निहोत्री, राजेन्द्र कुमार सिंह, पदम द्विवेदी, शकुंतला गौतम, गिरजेश कुमार चौधरी और स्वतंत्र प्रकाश को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई गई।

शासन ने हाल में पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त व इनके साथ ही पत्रकार, अधिवक्ता व समाज के विभिन्न क्षेत्र के दस लोगों को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद सभी औपचारिक रूप से सूचना आयोग में कामकाज शुरू करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें