फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अब घर बैठे रामलला की आरती देख सकेंगे भक्त, दूरदर्शन ने शुरू किया प्रसारण

Wed, 13 Mar 2024 12:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

दूरदर्शन पर रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण प्रारंभ हो गया है। भक्त अब घर बैठे सुबह 6:15 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के जरिए रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
रामलला विग्रह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला के भक्तों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से एक नई सुविधा प्रदान की गई है। भक्त घर बैठे हर दिन सीधे अयोध्या से आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दूरदर्शन रोज सुबह 6:15 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। इसका शुभारंभ हो गया है।

विज्ञापन


22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से राम मंदिर भक्तों के लिए खोला गया था। मंदिर खुलते ही रामलला के दर्शन को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रामलला के दरबार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही रामलला की आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास की व्यवस्था शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें - गुरु गोरखनाथ धाम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा जायस स्टेशन, आठ रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदलेंगे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सत्ता संग्राम 2024 : राम ने बदल दी राजनीति की दशा-दिशा, दुविधा में कांग्रेस; वामपंथ अस्त... समाजवाद भी पस्त
विज्ञापन


श्रृंगार, भोग व शयन आरती में सम्मिलित होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी किए जाते हैं। अब रामलला की सुबह 6:15 बजे होने वाली श्रृंगार आरती के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था शुरू कर दी गई है। दूरदर्शन ने मंगलवार को पहले दिन इसका ट्रायल किया है। बुधवार से रोजाना लाइव प्रसारण की सुविधा सुचारू रूप चलने लगी। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लगभग 75 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि रामलला की श्रृंगार आरती का लाइव प्रसारण दूरदर्शन की ओर से शुरू कर दिया गया है । जल्द ही रामलला की संध्या आरती के भी लाइव प्रसारण की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें