फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन यूपी के लिए भाजपा ने उठाया महत्वपूर्ण कदम!

Fri, 10 Apr 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्षों को भी संगठनात्मक कामकाज में सक्रिय भागीदारी देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए 15 अप्रैल को यहां पार्टी मुख्यालय पर सांसद व विधायक प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहेंगे। प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सतीश शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

माना जा रहा है कि यह फैसला पार्टी की तरफ से भविष्य में शुरू किए जाने वाले अभियानों व 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है।

दरअसल, प्रदेश में काफी दिन से भाजपाइयों की तरफ से शिकायतें उठ रही थीं कि पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी-चौड़ी फौज का बड़ा हिस्सा हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इनका पार्टी की गतिविधियों में कोई योगदान नहीं लिया जाता। इसी के मद्देनजर पार्टी हाईकमान ने यह बैठक बुलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे दलों से बढ़ा सकते हैं नजदीकी

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के रणनीतिकारों को कहीं न कहीं यह चिंता भी सताने लगी है कि लगातार उपेक्षा से क्षुब्ध होकर कहीं ये लोग दूसरे दलों से नजदीकी न बढ़ा लें।

इसीलिए इनको महत्व देने की रणनीति के मद्देनजर यह बैठक बुलाई जा रही है। बताया जाता है कि बैठक में सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों को पार्टी में उनकी भूमिका के बारे में समझाया जाएगा।

साथ ही उन्हें पार्टी के साथ लगातार जोड़े रखने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस बारे में उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।

बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें