फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया बड़ा वादा!

Thu, 09 Apr 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लाखों लोगों की जान बचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा का श्रेय गृह और स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार वेंकट चंगावल्ली को देते हुए कहा कि अब वे डायल 100 पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश ने वादा किया कि इस योजना के शुरू हो जाने पर हर घटना के 15-20 मिनट के भीतर पुलिस मौकेपर पहुंचेगी। इस सेवा को प्रारंभ कराने के लिए राज्य सरकार सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को योजना भवन में लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वेंकट चंगावल्ली की किताब ‘मैनेज लिव एंड लीड’ तथा एलएमए द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘ड्राइविंग यूपीज ग्रोथ थ्रू पावर सेक्टर’ का विमोचन किया।
विज्ञापन


कहा, ‘108’ समाजवादी स्वास्थ्य सेवा के जरिये इलाज के लिए मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाकर लाखों लोगों को बचाया गया है। इसका श्रेय चंगावल्ली को जाता है।

अखिलेश बोले जीवन में तय हो प्राथमिकता

अखिलेश बोले, जितना समय एंबुलेंस को रोगियों तक पहुंचने में लगता है, उतना ही समय पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में क्यों नहीं लगता? उन्होंने चंगावल्ली से समयबद्ध पुलिस व्यवस्था के लिए काम करने का अनुरोध किया है।

प्रदेश सरकार इसमें पूरा सहयोग करेगी। चंगावल्ली हमेशा कहते हैं कि यदि गाइड करने वाला अच्छा होगा तो व्यक्ति को कभी नुकसान नहीं पहुंच सकता। मुख्यमंत्री ने कहा, जरूरत इस बात की है कि जीवन में प्राथमिकता तय की जाए। इसे तय करने से काम बेहतर ढंग से होते हैं।

‘मैनेज लिव एंड लीड’ पुस्तक से बेहतर प्रबंधन और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने में मदद मिलेगी।

सीएम ने कहा, एके माथुर द्वारा संपादित पुस्तक ‘ड्राइविंग यूपीज ग्रोथ थ्रू पावर सेक्टर’ एलएमए के तत्वावधान में पिछले साल पावर सेक्टर पर हुए सेमिनार के निष्कर्षों का संकलन है। उम्मीद जताई कि इस पुस्तक में ऐसे तथ्य शामिल किए गए होंगे, जिससे प्रदेश की विद्युत व्यवस्था सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अत्यंत प्रभावी होगी डायल 100 योजना

गृह एवं स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार वेंकट चंगावल्ली ने कहा, डायल 100 योजना अत्यंत प्रभावी होगी। उन्होंने पुस्तक लेखन से लेकर उसके कंटेट तक की जानकारी दी।

संचालन एलएमए के सचिव एमए खान ने किया। राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी,  प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और एलएमए के सदस्य भी मौजूद थे।

एलएमए को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
मुख्य सचिव एवं लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन ने कहा कि एसोसिएशन में लगभग 400 सदस्य हैं। यह देश की प्रतिष्ठित एसोसिएशन है। बेहतर कार्य करने के लिए इसे पिछले साल का  सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट एसोसिएशन का पुरस्कार मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें