फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जीवाड़ा कर लोन हासिल करने वाला पूर्व बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर आईआईए रोड निवासी अंकुर सिंह के नाम पर चार लोन लेने के मामले में हजरतगंज पुलिस ने आरोपी जानकीपुरम निवासी विवेक मिश्र को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी था और गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि 18 अगस्त 2022 को अंकुर सिंह ने शाहनजफ रोड स्थित आईडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर चार लोन हासिल किए गए थे।

इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों फिदा मिर्जा व विकास कुरील को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही पूर्व बैंक मैनेजर विवेक मिश्र भागा हुआ था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था। पुलिस ने विवेक की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार को हजरतगंज पुलिस ने दुबग्गा चौराहे के पास से आरोपी विवेक मिश्र को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। केस की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें